खींगरा गेट के पास पड़ते काजी मोहल्ला में चोरी की घटना, चोर को काबू कर नगदी व गहने बरामद

A theft incident occurred in Qazi Mohalla near Khingra Gate; the thief was apprehended and cash and jewellery were recovered.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : खींगरा गेट के पास पड़ते काजी मोहल्ला में चोरी की घटना सामने आई है। काजी मोहल्ले के एक घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया आप को बता दें कि घटना के दौरान घर पर कोई परिवारिक सदस्य मौजूद नहीं था। महिला किसी काम के सिलसिले से बाहर गई हुई थी। इस दौरान चोर द्वारा घर में घुसकर अलमारी से गहने और 10 से 12 हजार की नगदी चुरा ली गई। घटना को अंजाम देने के बाद जब चोर फरार होने लगा तो महिला घर पर आ गई, लेकिन चोर महिला को धक्का मारकर फरार हो गया।महिला के शोर मचाने पर लोगों ने चोर को काबू कर लिया और उसकी जमकर धुनाई की। लोगों द्वारा चोर के कब्जे से चुराया सामान भी बरामद कर लिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता निशा ने बताया कि वह सब्जी लेने के लिए किंगरा गेट तक गई थी। इस दौरान वह घर लौटी तो चोर घर में मौजूद था। जब उसने चोर से घर में आने को लेकर पूछा तो वह उससे हाथापाई करते हुए मौके से फरार हो गया। जिसके बाद शोर मचाने पर लोगों ने काबू कर लिया। वहीं विनीत शर्मा ने कहाकि चोर घर से गहने और नगदी चोरी करके भाग गया था।पीड़िता निशा ने बताया कि वह सब्जी लेने के लिए खिंगरा गेट तक गई थी। इस दौरान वह घर लौटी तो चोर घर में मौजूद था। जब उसने चोर से घर में आने को लेकर पूछा तो वह उससे हाथापाई करते हुए मौके से फरार हो गया। जिसके बाद शोर मचाने पर लोगों ने काबू कर लिया। वहीं विनीत शर्मा ने कहाकि चोर घर से गहने और नगदी चोरी करके भाग गया था।चोर का पीछा करके उसे काबू कर लिया गया और नगदी व गहने बरामद कर लिए गए। चोर की पहचान पकंज उर्फ पंका के रूप में हुई है। विनीत ने बताया कि वह एक अन्य मामले में जेल में 10 साल की सजा काटकर आया है। लेकिन लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी। लोगों का कहना हैकि पुलिस ने यहां से ले जाने के कुछ देर बाद फिर से इसे छोड़ देना है। लोगों ने बताया कि चोर भी इसी इलाके का रहने वाला है। ऐसे में लोगों ने कहाकि अब इलाका निवासियों को चोर से डर है और उसका कोई पक्का हल निकाला जाए।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page