पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी ने नवनियुक्त यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों को बांटे नियुक्ति पत्र

by Sandeep Verma
0 comment
Trident AD

जालंधर : पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान मोहित महिंद्रा और जनरल सकतर दीपक खोसला के निर्देशों अनुसार नार्थ हल्के की यूथ कांग्रेस की टीम का गठन किया गया।जिसके पश्चात नवनियुक्त पदाधिकारी पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व् प्रदेश कांग्रेस के सीनियर उपप्रधान अवतार हैनरी के कार्यलय में उनसे आशीर्वाद लेने पहुंचे। हैनरी ने के सभी पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र और सरोपा भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। IMG 20240228 133146इस मौके पर हैनरी ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा की हर देश का भविष्य उनके अपने युवाओं पर निर्भर होता है और हमारे देश के विकास में आज के युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा देश की युवा शक्ति समाज की रीढ़ की हड्डी है जो हमारे युवा ही समाज और देश को नए शिखर पर ले जाते हैं हमारे युवा देश के वर्तमान तो है ही साथ वह भविष्य और भूतकाल के भी सेतु हैं.. हैनरी ने कहा की हमारे देश को बेहतर बनाने के अलावा राष्ट्र के निर्माण में भी युवाओं का ही अमूल्य योगदान रहा है।IMG 20240228 133413 उन्होंने कहा दुसरो पर आरोप लगाने से पहले हमें स्वयं को बदलना होगा क्यों की जब तक हम स्वयं को नहीं बदलेंगे तब तक हम देश की शक्ति का हिस्सा नहीं बन सकते है जब हम अपने मन से देश में बदलाव का सोचेंगे तभी हमारा देश बदलेगा। हर व्यक्ति को अपना काम ईमानदारी से करना होगा तभी उसे उसके कर्म का फल मिल सकता है. इस दौरान नवनिर्वाचित सीनियर उप प्रधान हेमंत सिंह,सीनियर उप प्रधान अरुण शर्मा, उप प्रधान विष्णु तलवाड़, उप प्रधान रखबीर सिंह को न्युक्ति पत्र सौंपे गए। उनके साथ एनएसयुआई के प्रधान गौरव शर्मा नोनी,युवा प्रधान करण कपूर,मनु कपूर,पारस अरोड़ा,विकास तलवाड़,मिंटू कश्यप,रमित दत्ता,सौरव शर्मा,गोल्डी नूरपुर,राजा,गगन,मनोज आनंद,देव तलवाड़,शिवम् अरोड़ा,कृष्णा तलवाड़,हनी गुरविंदर सिंह,चक्षीत आदि भारी संख्या में युवा मौजूद थे।

Trident AD
Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786