जालंधर भाजपा शहरी द्वारा चारों विधानसभा हल्कों में मान सरकार की धक्केशाही के ख़िलाफ़ प्रचंड पूतला फूंक प्रदर्शन

by Sandeep Verma
0 comment
Trident AD
Trident AD

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी द्वारा प्रदेश भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के आह्वान पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में शहर के चारों विधानसभा हल्कों में मान सरकार की धक्केशाही और पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू एवं पूर्व संसदीय सचिव भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण देव भंडारी पर पंजाब पुलिस द्वारा पक्षपात रवैया अपनाते हुए मान सरकार के दबाव में जो उनकी गिरफ्तारी की उसके खिलाफ पूतला फूंक प्रदर्शन किया गया।इसमें जालंधर सेंट्रल में भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर के नेतृत्व में श्री राम चौक में, नॉर्थ हल्के में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा के नेतृत्व में किशनपुरा,कैंट हल्के में पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ के नेतृत्व में सब्जी मंडी चौक,वेस्ट हल्के में पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के नेतृत्व में बाबू जगजीवन राम चौक में धरना प्रदर्शन किया गया।इन प्रदर्शनों में सेंट्रल हल्के में इंचार्ज जिला उपाध्यक्ष अश्वनी भंडारी और दविंदर कालिया, कैंट हल्के में जिला महामंत्री अमरजीत सिंह गोल्डी, नॉर्थ हल्के में जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, दविंदर भारद्वाज,जिला मीडिया इंचार्ज तरुण कुमार,वेस्ट हल्के में जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की को लगाया गया।इस रोष प्रदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की और मान सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए।इस मौके सुशील शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई हुई है और अब वह पुलिस का इस्तेमाल कर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को परेशान करने की कोशिश कर रही है।सुशील शर्मा ने कहा कि वह दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार के बाद आम आदमी पार्टी बौखला गई है और अब पंजाब में पुलिस का इस्तेमाल कर भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता को रोकने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा दे सेवादार आगए ने तुहाड़े द्वार अभियान को पुलिस के बल से रोकना जनविरोधी और तानाशाही कार्रवाई बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि मान सरकार ने गरीबों,सभी वर्गों और युवाओं को मजबूत बनाने वाली केंद्र सरकार की योजनाओं का समर्थन करने के बजाय,पुलिस बल का दुरुपयोग कर इन्हें रोकने का काम किया है।इस मौके राकेश राठौर ने कड़े शब्दों में इस घटना की निंदा की हैं।उन्होंने कहा कि पंजाब के इतिहास में यह दिन काला अध्याय के रूप में जाना जायेगा जहां लोकतंत्र को ताक पर राज्य सरकार कानून तंत्र पर दबाव बना कर अपनी दमनकारी नीतियों की मनमानी करवा रही है। उन्होंने कहा कि मान सरकार की विकास-विरोधी मानसिकता को भी उजागर करने वाला यह कृत्य प्रदेश के लोगों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और मार्गदर्शन से वंचित कर रहा है।इस मौके शीतल अंगुराल ने कहा कि भाजपा ऐसे अलोकतांत्रिक तरीकों से विचलित नहीं होगी और पार्टी के कार्यकर्ता मोदी सरकार की कल्याणकारी नीतियों को पंजाब के हर कोने तक पहुंचने और सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। IMG 20250822 WA0139उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्त्ता मान सरकार के इन हथकंडों से नहीं डरेंगे और जनता को मोदी सरकार के लाभ पहुंचाने के लिए काम करते रहेंगे।इस मौके सरबजीत सिंह मक्कड़ ने कहा कि मान सरकार पुलिस तंत्र का गलत तरीके से इस्तेमाल कर पंजाबियों को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित कर रही है जो पंजाब के लोग कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि मान सरकार की घटिया राजनीतिक सोच और पंजाब विरोधी नीतियां जगजाहिर हो चुकी है और 2027 में आप पार्टी की दिल्ली की तरह पंजाब में बड़ी हार पक्की होने जा रही है। उन्होंने कहा कि लोग पंजाब में भाजपा को विकल्प के रूप में देख रहे है।इस मौके अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से मुख्यमंत्री मान पूरी तरह बौखलाए घूम रहे है और आज प्रदेश की जनता के सामने आप पार्टी के कुशासन की जीती जागती तस्वीर सामने आई है।उन्होंने कहा कि मान सरकार पुलिस तंत्र का गलत तरीके से इस्तेमाल कर पंजाबियों को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित कर रही है जो किसी रूप में अस्वीकार्य है।इस अवसर पर पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़,भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, राजेश कपूर,अमरजीत सिंह गोल्डी,जिला उपाध्यक्ष अश्वनी भंडारी, दविंदर भारद्वाज, दविंदर कालिया,मनीष विज,जिला सचिव अनु शर्मा,अमित भाटिया,मुनीश सहगल,जिला मीडिया इंचार्ज तरुण कुमार,योगेश मल्होत्रा,पूर्व प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा, संजू अरोड़ा,बलजीत सिंह प्रिंस,मनोज अग्रवाल, ललित बब्बू, शमा,किशन लाल शर्मा, सन्नी शर्मा,अभी सिक्का, गौरव मेहता, दीवान अमित अरोड़ा, राजिंदर गोसाई,मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार, क्षितिज ढल, प्रदीप कपानिया,राजीव वालिया,राजेश जैन,ऋतु राज मोती,जसबीर सिंह जज,गुरमीत सिंह निक्का,जिला भाजपा उपाध्यक्ष भूपिंदर कुमार,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रवि महेंद्रू,जिला कैशियर हितेश स्याल,जिला प्रवक्ता सन्नी शर्मा,अजमेर सिंह बादल, पंकज जुल्का, सूर्या मिश्रा,अनुज शारदा,मंडल अध्यक्ष आर के शर्मा,राजेश मल्होत्रा,आशीष सहगल, गुरप्रीत विक्की, संजीव शर्मा मनी, भगवंत प्रभाकर,भरत काकड़िया,हनी कंबोज,प्रशांत गंभीर,किरण भगत, सुमन राणा,नीलम सोढ़ी,चंचल, अमरजीत सिंह अमरी, मंडल अध्यक्ष बलराज बधन, कुलदीप मानक, जॉर्ज सागर,शिव दर्शन अब्बी,पुनीत शुक्ला,जिला सचिव मीनू शर्मा,अनिल ठाकुर, यश धीर, पार्षद शोभा मीनिया,मनजीत सिंह टीटू, तरविंदर सोई,अजय बब्बल,दर्शन लाल भगत,अमित संधा, कुणाल शर्मा, मनीष बल, सोनू चौहान,अजय ठाकुर, ऋषि बहल,प्रदीप खुल्लर,रविंदर धीर,संदीप पाहवा,रमेश शर्मा,राज कुमार भल्ला, भगत मनोहर लाल, तरसेम थापा,दीपू भगत, सचिन सरीन,अनीता कपूर,सीमा रानी, ज्योति विरदी, कृष्णा मीनिया, रमेश निश्चल,राजन मल्हन, पार्षद सरताज, आलम मक्कड़, संजीव भास्कर, संजीव जमवाल, इंदु कालरा,कुमार जैन, मनीषा जैन, संजय गोयल, विक्की अरोड़ा,संजय चौहान, दिनेश मल्होत्रा आदि उपस्थित थे।

 

Trident AD
Trident AD
Trident AD
Trident AD
Trident AD Trident AD
Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page