
जालंधर : पंजाब सरकार के विशेष प्रयासों के तहत फिनलैंड से ट्रेनिंग प्राप्त करके लौटे शिक्षकों द्वारा हासिल किए गए अनुभवों को साझा करने और अन्य शिक्षकों को नई शिक्षण तकनीकों से परिचित कराने के लिए फिनलैंड-पंजाब एजुकेशन एक्सीलेंस प्रोग्राम के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिला शिक्षा अधिकारी (ऐ.सी.) जालंधर हरजिंदर कौर तथा उप जिला शिक्षा अधिकारी (ऐ.सी.) मनीष शर्मा की अगुवाई में ‘शिक्षा क्रांति’ के अंतर्गत सी.टी. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस मकसूदां कैंपस में आयोजित इस वर्कशाप में जिले के सभी बी.पी.ई.ओ. तथा सेंटर हेड टीचर्स ने भाग लिया।वर्कशाप में फिनलैंड से लौटे शिक्षकों ने नई शिक्षण विधियों के बारे में जानकारी दी और अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों की शिक्षा प्रणाली को समय के अनुरूप बनाने के लिए पंजाब सरकार का यह उपक्रम कारगर साबित हो रहा है।इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी हरजिंदर कौर ने बताया कि पंजाब सरकार के विशेष प्रयासों के कारण अब तक जिले के 9 शिक्षकों — अमनीत, पंकज शर्मा, कमलजीत सिंह धामी, संजीव जोशी, गुरविंदर कौर, गुरप्रीत कौर, सुनीता वर्मा, मंजिंदर कौर तथा मंजीत कौर ने फिनलैंड से ट्रेनिंग प्राप्त की है। आज इन्होंने अपने अनुभवों को विस्तार से अन्य शिक्षकों के साथ साझा किया।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों को इन नई शिक्षण तकनीकों का लाभ उठाना चाहिए।इस प्रोग्राम को सफल बनाने में स्मार्ट स्कूल कोऑर्डिनेटर अमनीत, प्रदीप पृथपाल, सुखविंदर सिंह, रविंदर सिंह कंग, वरिंदरवीर सिंह, पंकज शर्मा, संदीप सिद्धू, बी.पी.ई.ओ. बी.के. महमी तथा सभी बी.पी.ई.ओ. अधिकारियों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।