पेंटर्स और आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (रजि.) पंजाब ने बढ़ती महंगाई और पेंटर्स के आर्थिक शोषण को लेकर ज़ाहिर की गंभीर चिंता

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर : पेंटर्स और आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (रजि.) पंजाब ने बढ़ती महंगाई और पेंटर्स के आर्थिक शोषण को लेकर गंभीर चिंता जाहिर की है। स्थानीय प्रेस क्लब मैं प्रेस वार्ता दौरान एसोसिएशन के पंजाब प्रधान अजय सविंदर ने बताया कि पंजाब में वाल पेंटिंग और एडवरटाइजमेंट का काम करने वाले पेंटर भाई लंबे समय से आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं, लेकिन कंपनियों और ठेकेदारों द्वारा उन्हें आज भी बेहद कम रेट पर काम करवाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि कंपनियां पिछले करीब 25 वर्षों पुराने रेटों में मामूली बढ़ोतरी करके ही काम करवा रही हैं, जबकि महंगाई कई गुना बढ़ चुकी है। IMG 20260510 125232 1इससे पेंटर्स के लिए घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है। उनका आरोप है कि कंपनियां सीधे पेंटर्स को काम देने की बजाय वेंडर्स और मीडिएटर्स के माध्यम से काम करवाती हैं, जो कम रेट देकर पेंटर्स का शोषण करते हैं। उन्होंने कहा कि कम आमदनी के कारण कई पेंटर्स को एडवांस लेकर काम करना पड़ता है, जिससे उन पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ रहा है। पेंटर भाई अपने परिवार का पालन-पोषण, बच्चों की पढ़ाई और इलाज जैसी जरूरी जरूरतें भी पूरी नहीं कर पा रहे हैं। एसोसिएशन ने मांग की है कि वाल पेंटिंग करवाने वाली सभी कंपनियां, वेंडर्स और मीडिएटर्स पेंटर्स को उनके काम का उचित मूल्य दें ताकि उन्हें मेहनत के मुताबिक मेहनताना मिल सके। साथ ही सरकार और प्रशासन से मांग की गई है कि पेंटर्स के लिए न्यूनतम मजदूरी दर तय की जाए और वेंडर्स व मीडिएटर्स द्वारा किए जा रहे शोषण पर रोक लगाई जाए ताकि पेंटर भाइयों को अपने परिवार की गुजर बसर करने मे कोई परेशानी ना हो।इस मौक पर प्रधान अजय पारस, उप प्रधान टीटा सिंह प्रिंस, जनरल सेक्रेटरी अनिल गर्ग, कैशियर गुरदीप राम व अन्य लोग उपस्थित रहे

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page