
जालंधर : जालंधर के नूरमहल क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व सरपंच पाल चंद के बेटे गुरप्रीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।मिली जानकारी के अनुसार गुरप्रीत कुमार अपनी स्कूटी पर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक महिंद्रा मैक्स पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि वाहन चालक हरदेव सिंह, निवासी गांव धोतियां, तहसील तरनतारन, तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि गुरप्रीत कुमार स्कूटी समेत सड़क से उछलकर खेतों में जा गिरे। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।