
जालंधर : महानगर में बस स्टैंड के बाहर ऑटो चालक सवारी का पर्स लेकर फरार हो गया।आपको बता दें कि बस स्टैंड पर लगातार कुछ ऑटो चालकों द्वारा सवारियों के साथ ठगी मारने की घटनाएं सामने आ चुकी है, लेकिन हैरानी की बात यह है ठग ऑटो चालकों द्वारा लगातार घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं आज एक ओर सवारी ठगी का शिकार हो गई है। पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि होशियारपुर से पीड़ित जालंधर में दवाई लेने के लिए आया हुआ था। इस दौरान बस स्टैंड के बाहर से उसने ऑटो नोवा अस्पताल जाने के लिए 20 रुपए में किया था।इस दौरान ऑटो चालक ने उससे 20 रुपए किराया भी नहीं लिया और वह ऑटो लेकर फरार हो गया। घटना के बारे में उसे उस समय पता चला जब जेब चैक की और जेब से पर्स गायब था। पीड़ित ने हरपाल सिंह बताया कि वह रिटायर्ड सूबेदार है और वह होशियारपुर से जालंधर दवाई लेने के लिए आया था लेकिन ठगी का शिकार हो गया। पीड़ित के अनुसार पर्स में नगदी और कीमती दस्तावेज मौजूद थे। पीड़ित ने कहाकि पर्स में उसका 15 से 20 हजार का सामान था, जिसका नुकसान हो गया। घटना को लेकर पीड़ित ने पुलिस को सूचित कर दिया है।हरपाल सिंह ने कहाकि ऑटो चालक ने नशा किया हुआ था और ऑटो में एक सिख व्यक्ति पीछे बैठा हुआ था। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर दिलजीत सिंह ने कहा कि उन्हें कंट्रोल रूम में सूचना मिली थी कि किसी व्यक्ति से स्नेचिंग हुई है, लेकिन जांच के दौरान पता चला कि स्नेचिंग नहीं हुई बल्कि वह ठगी का शिकार हुए है। इंस्पेक्टर ने कहा कि हरपाल सिंह पुत्र कशमीरा लाल निवासी होशियारपुर, जालंधर में अस्पताल पर दवाई लेने के लिए आए थे।इस दौरान ऑटो चालक पीड़ित का पर्स लेकर फरार हो गया। पीड़ित के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि ऑटो चालकों द्वारा सवारियों के पैसे और पर्स चोरी करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार सवारियां ठगी का शिकार हो चुकी है। दो बार सवारियों की चतुराई से ठग ऑटो चालकों को काबू भी किया जा चुका है और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया था, लेकिन हैरानी की बात यह है कि बस स्टैंड पर ठग ऑटो चालकों की लगातार ठगी की घटनाएं सामने आने के बाद भी पुलिस सख्त कार्रवाई नहीं कर रही। यही कारण है कि ठग ऑटो चालक अभी भी सवारियों को ठगी का शिकार बना रहे है।