
जालंधर : पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के दिशा-निर्देशों के अनुसार थाना तीन प्रभारी जतिंदर सिंह के नेतृत्व में भगत सिंह चौक पर विशेष नाकाबंदी की गई। इस दौरान थाना मुखी तथा पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में नाके लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाना कानून व्यवस्था को मजबूत करना तथा आम जनता में सुरक्षा का वातावरण बनाए रखना है। थाना तीन प्रभारी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें अपने इलाका में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि गैंगस्टरों या अन्य संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में कोई जानकारी प्राप्त होती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।माननीय पुलिस कमिश्नरेट द्वारा ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले व्यक्तियों के लिए इनाम की व्यवस्था की गई है तथा सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।