
जालंधर : कांग्रेस भवन जालंधर में जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष और पूर्व विधायक राजिंदर बेरी ने प्रैस कांफ्रेंस कर पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि बॉडीबिल्डर वरिंदर सिंह घुमन की मौत के मामले में फोर्टिस हॉस्पिटल के डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज की गई, जिसकी पंजाब सरकार के हेल्थ मिनिस्टर ने मामले की दोबारा जांच करने के आदेश दिए, इससे साफ पता चलता है कि आरोपी डॉक्टरों को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है। एक तरफ सरकार वरिंदर घुमन के नाम पर पार्क बना रही है और दूसरी तरफ सरकार वरिंदर घुमन के आरोपी डॉक्टरों को बचाने की पूरी कोशिश कर रही है। बॉडीबिल्डर वरिंदर घुमन न सिर्फ हमारे पंजाब बल्कि पूरे देश की शान थे, उसी तरह सिद्धू मूसेवाला के परिवार को भी इंसाफ नहीं मिल रहा है। राजिंदर बेरी ने कहा कि अगर यह सरकार आरोपी डॉक्टरों को बचाने की कोशिश करेगी तो 2027 में कांग्रेस सरकार आने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौक पर अंगद दत्ता, अनिल कुमार, संजीव दुआ मौजूद थे।