कमिश्नरेट पुलिस ने ड्रग के खिलाफ की बड़ी कार्यवाही कर 19 आरोपी गिरफ्तार कर 348.24 ग्राम हेरोइन, 65 नशीली गोलियां और 2 कारें की बरामद

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत लगातार जारी अभियान को जारी रखते हुए, कमिश्नरेट पुलिस ने पिछले तीन दिनों में शहर में नशे के खिलाफ विभिन्न अभियान चलाए, जिसके दौरान 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 348.24 ग्राम हेरोइन, 65 नशीली गोलियां और 2 कारें बरामद की गई। जानकारी देते हुए, पुलिस कमिश्नर जालंधर धनप्रीत कौर ने बताया कि पिछले तीन दिनों के दौरान, कमिश्नरेट जालंधर के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने सरकारी अधिकारियों की निगरानी में कई संदिग्ध जगहों पर नाकाबंदी और छापेमारी की। इस दौरान पुलिस टीमों ने नशे की गतिविधियों में शामिल 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एन.डी.पी.एस. के मामले दर्ज किए। 12 मामलों में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की गई।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 348.24 ग्राम हेरोइन और 65 नशीली गोलियां बरामद की है। इनमें से कुछ आरोपी ऐसे है जो पहले भी नशे के कारोबार में शामिल रहे है। IMG 20250828 WA0226इस कार्रवाई के दौरान, थाना रामा मंडी में पुलिस टीम द्वारा एक कार (PB08DV7600) को कब्जे में लिया गया।पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इन अभियानों के दौरान, पुलिस टीम ने थाना डिवीजन नंबर 7 में नशे के खिलाफ सफलता हासिल की और एक आरोपी को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ के दौरान उसके पिछले और अन्य संबंधों की जांच की गई और इस नशे के नेटवर्क से जुड़े 6 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 281 ग्राम हेरोइन और एक कार (PB19-H-9864) बरामद की गई।उन्होंने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के अलावा, कमिश्नरेट पुलिस द्वारा नशे के आदी लोगों के पुनर्वास के लिए भी प्रयास किए जा रहे है, जिसके तहत कुल 17 लोगों को नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती करवाया गया है।पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई ड्रग माफिया को कड़ा संदेश है कि नशे के नेटवर्क से जुड़े लोगों की जांच की जाएगी और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि पंजाब से नशे का खात्मा किया जा सके।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page