


जालंधर : महानगर मे हुए आप नेता लक्की ओबरॉय कत्ल मामले में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया। मीडिया से बात करते हुए कहा कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आप को बता दें कि डीजीपी गौरव यादव खुद पुलिस कमिशनर मैडम धनप्रीत कौर से बात करके जानकारी हासिल कर रहे है। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर उनके द्वारा पुलिस के साथ रिव्यू मीटिंग की गई। और मौक पर लगे सभी सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है। और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मौक पर जोगा फोलड़ीवाल द्वारा हत्या की जिम्मेदारी को लेकर कहा कि जिसने भी पोस्ट की है उसके आईपी ट्रैक करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं पुरानी रंजिश के मामले की भी जांच की जा रही है। वहीं कॉलेज की प्रधानगी को लेकर डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि हमारी पुलिस टीम इस मामले की पूरी तरह से जांच कर रही है। लेकिन वह अभी इस पूरे मामले का खुलासा नहीं करना चाहते। उन्होंने युवाओं से भी प्रधानगी की ओर ध्यान ना देकर पढ़ाई की ओर ध्यान देने की अपील की है। डीजीपी ने कहा कि प्रधानगी को लेकर एक सिस्टम भी तैयार किया जा रहा है, जिसके चलते बच्चों को क्राइम से दूर रखा जाए। उन्होंने कहा कि ग्लोरीफिकेश के लिए युवाओं को इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया प्लेटफार्म से पिछले साल 12 हजार को नोटिस दिए गए और 8 हजार यूआरएल रिमूव करवाए गए। उन्होंने पंजाब के युवाओं से विदेशी गैंगस्टरों से दूर रहने की अपील की है।

