फूड सेफ्टी विंग द्वारा छापेमारी, पनीर, क्रीम, घी, दही व दूध के भरे 9 सैंपल

Food safety wing raided, filled 9 samples of paneer, cream, ghee, curd and milk

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : फूड सेफ्टी विंग द्वारा आज सुबह एक पनीर सप्लायर की दुकान पर अचानक छापेमारी की गई। इस दौरान सैंपल भरने के अलावा 1000 किलो शक्की मिलावटी पनीर तथा 68 किलो क्रीम मौके पर सील/जब्त की गई।

सहायक कमिश्नर फूड रजिंदर पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कमिश्नर, फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, पंजाब कंवलप्रीत कौर बराड़ के दिशा-निर्देशों तथा सिविल सर्जन, जालंधर डा. राजेश गर्ग के आदेशों का पालन करते हुए आज सुबह फूड सेफ्टी विंग जिसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकुल गिल, रोबिन कुमार और रवि नंदन गोयल शामिल थे, द्वारा एक पनीर सप्लायर की दुकान पर अचानक छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान मॉडल हाउस इलाके में स्थित डेयरी की बारीकी से चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान डेयरी के मालिक से दूध और दूध से बने पदार्थों के खरीद-बिक्री संबंधी रिकॉर्ड मांगे गए। डेयरी मालिक ने टीम को बताया कि उसके द्वारा दूध और दूध से बने पदार्थ काला संघिया रोड पर बनाए जाते है। टीम ने, उसके साथ उसके द्वारा बताए गए पते पर जाकर भी चेकिंग की। चेकिंग के दौरान पाया गया कि उसके द्वारा वहां घी और दही ही बनाया जाता है और पनीर वहां तैयार नहीं किया जाता। दुकान मालिक द्वारा संतोषजनक जवाब न मिलने पर पनीर के 2, क्रीम, घी और दही का एक-एक सैंपल लेने के उपरांत पनीर और क्रीम में मिलावट के शक़ के आधार पर सारा स्टॉक, लगभग 1000 किलो पनीर और 68 किलो क्रीम को मौके पर सील/जब्त किया गया।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा तीन अन्य डेयरियों से दूध के 3 और घी का एक सैंपल एकत्र किए गए। सभी कुल 9 सैंपलों को जांच के लिए स्टेट फूड लैबोरेटरी भेज दिया गया है। इसके साथ ही सीज किए गए स्टॉक के सैंपलों की रिपोर्ट जल्द से जल्द भेजने के लिए फूड एनालिस्ट को लिख दिया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत आगे की योग्य कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page