अग्रवाल भलाई बोर्ड पंजाब की दोआबा जोन बैठक में समाजहित के मुद्दों पर हुआ मंथन, मुख्यमंत्री तक पहुंचेंगी मांगें

The Doaba Zone meeting of the Agrawal Welfare Board, Punjab, deliberated on issues of social interest; demands will reach the Chief Minister.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर :  अग्रवाल भलाई बोर्ड पंजाब के चेयरमैन श्री अश्वनी अग्रवाल की अध्यक्षता में बुधवार को सर्किट हाउस, जालंधर में दोआबा जोन के सभी नवनियुक्त चेयरमैन एवं पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अग्रवाल समाज के संगठनात्मक विस्तार, समाजहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों, संगठन की कमियों में सुधार तथा पूरे पंजाब में अग्रवाल सभाओं के गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज की एकजुटता और संगठन की मजबूती समय की आवश्यकता है। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा रखे गए सुझावों और समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा आश्वासन दिया कि समाज से जुड़े सभी महत्वपूर्ण मुद्दों एवं मांगों को पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा, ताकि उनका उचित समाधान सुनिश्चित हो सके।IMG 20260805 WA0360

बैठक के उपरांत अश्वनी अग्रवाल ने सभी नवनियुक्त चेयरमैनों एवं पदाधिकारियों का परना भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया और समाज सेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया।इस अवसर पर अग्रवाल भलाई बोर्ड पंजाब के स्टेट मेंबर एवं दोआबा इंचार्ज श्री अविनाश सिंगला ने सभी चेयरमैनों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए समाज में एकता, भाईचारे और संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी मिलकर अग्रवाल समाज के हितों की रक्षा और उसके सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।

बैठक में अग्रवाल भलाई बोर्ड जिला जालंधर के चेयरमैन  महेश गर्ग, होशियारपुर विधानसभा चेयरमैन  रोहित कुमार अग्रवाल, अग्रवाल समाज के प्रधान  अश्वनी अग्रवाल, चेयरमैन  मुनीश गुप्ता,  रविंदर कुमार,  अमित गोयल,  रविकांत,  रजनीश मित्तल,  भूषण कुमार,  शिव शंभू,  राजन गुप्ता, कपूरथला विधानसभा चेयरमैन अरुण अग्रवाल, फगवाड़ा विधानसभा चेयरमैन कैलाश गुप्ता सहित अग्रवाल भलाई बोर्ड के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page