
जालंधरः पुलिस टीम ने एक लूट की घटना संबंधी त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 5 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के दिशा-निर्देशों के तहत इंस्पेक्टर संजीव कुमार की निगरानी में चौकी जालंधर हाइट्स के इंचार्ज सुरजीत सिंह (2446/जालंधर) ने अपनी टीम के साथ यह कार्रवाई की। आप को बता दें कि 31 मार्च 2026 की रात को सतपाल (पुत्र स्वर्गीय राम आसरा, निवासी गांव उस्मानपुर) अपनी मोटरसाइकिल पी बी 24-ए-9015 पर घर लौट रहे थे। तो एक लड़की ने उनसे लिफ्ट मांगी। लड़की के साथ दो अन्य युवक भी मौजूद थे। तीनों के पास धारदार हथियार थे। आरोपियों ने सतपाल पर हमला कर मारपीट की और उनकी मोटरसाइकिल तथा Realme मोबाइल फोन लूटकर मौके से फरार हो गए। इस संबंध में थाना सदर जालंधर में 1 अप्रैल 2026 को केस नंबर 96 दर्ज किया गया।पकड़े गए आरोपियों की पहचान पवनप्रीत उर्फ बग्गा, पुत्र जसवंत सिंह, निवासी लतीफपुरा डेरिया, सोनिया कल्याण उर्फ निक्की, पत्नी मनीष, निवासी गांव मलको तरार, थाना लाबरा सहित एक नाबालिग लड़का के रूप में हुई है।