


उज्जैन: देश भर में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा. इस महापर्व को मानने को लेकर मंदिरों और शिवालयों में तैयारियां शुरू हो गई हैं. उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में हर वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व बड़े खास अंदाज में मनाया जाता है. शिवरात्रि से करीब 10 दिन पहले विधि-विधान से बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार शुरू हो जाता है. इस वर्ष बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार 6 फरवरी यानी आज से शुरू हो रहा है. ये 9 दिन वैवाहिक आयोजन की तरह मनाया जाता है.

