आज मनाई गई वेदज्ञाता बाल मुकुंद कोरला की चौथी बरसी

The fourth death anniversary of Veda scholar Bal Mukunda Korla was celebrated today.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

धर्मशाला : मां चामुंडा एवं नंदिकेश्वर महादेव -धाम के प्रचारक एवं वेदज्ञाता बाल मुकुंद कोरला की चौथी बरसी 11 जुलाई को गांव सिहूंड स्थित उनके निवास स्थान पर श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। इस अवसर पर उनकी आत्मिक शांति के लिए हवन-यज्ञ का आयोजन होगा, जिसमें देश-विदेश से जुड़े उनके अनुयायी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। ‘रुद्र सेना संगठन के संचालक दयाल वर्मा, मोहित शर्मा,दिनेश ,अजय कुमार, मास्टर विक्रम चंद,संदीप वर्मा ने बताया कि बाल मुकुंद कोरला ने रुद्राष्टाध्यायी का लगातार 28 घंटे 25 मिनट तक पाठ कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

संगठन के पदाधिकारियों ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया।आप को बता दें कि शिवयोगी दयाल वर्मा ने गुरुजी की प्रेरणा से सिहूंड स्थित प्राचीन डीन्नू बाबा नाग मंदिर परिसर में मां प‌द्मावती और श्री स्वर्णाकर्षण भैरव की प्रतिमाओं की स्थापना भी की गई है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page