3 मार्च को लगेगा साल का पहला Chandra Grahan , इन 3 राशियों के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

मार्च 2026 की शुरुआत एक खास खगोलीय घटना के साथ होने जा रही है. दरअसल, 3 मार्च को साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. यह ग्रहण सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा, जो कि करीब 3 घंटे 27 मिनट तक प्रभावशाली रहेगा. इस ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से होगी और समापन 6 बजकर 46 मिनट पर होगा.

यह राशियों को रहना होगा सतर्क : 

सिंह राशि : सिंह राशि के लोगों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. मन बेचैन रह सकता है. आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है. कामकाज की जगह पर तनाव बढ़ सकता है. अधिकारियों से अनबन की स्थिति बन सकती है. खर्च अचानक बढ़ सकते हैं. निवेश में सावधानी बरतनी जरूरी होगी. परिवार और दांपत्य जीवन में भी तनाव देखने को मिल सकता है. स्वास्थ्य के मामले में सिरदर्द, थकान या आंखों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है.

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालों को इस दौरान आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है. पैसा अटक सकता है या वापस मिलने में देरी हो सकती है.  नौकरी और व्यापार दोनों में उतार-चढ़ाव संभव है. सहकर्मियों से मतभेद बढ़ सकते हैं. छिपे हुए विरोधी परेशान कर सकते हैं. मानसिक तनाव बढ़ेगा और रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है. सेहत के मामले में पेट या ब्लड प्रेशर से जुड़ी दिक्कत हो सकती है, इसलिए लापरवाही न करें.

मीन राशि : मीन राशि के लिए यह समय थोड़ी उलझनें और रुकावटें लेकर आ सकता है. काम समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे और मेहनत का फल मिलने में देरी हो सकती है. खर्च बढ़ सकते हैं. आर्थिक स्थिति कमजोर महसूस हो सकती है. परिवार में तनाव और करीबी लोगों से मतभेद बढ़ सकते हैं. मानसिक अस्थिरता और नींद की कमी भी परेशान कर सकती है. यात्रा में सावधानी रखें और किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें.

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page