एस.आई.आर. के तहत जालंधर में दो दिवसीय विशेष कैंप सफलतापूर्वक समाप्त

Two-day special camp under SIR concludes successfully in Jalandhar

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब के निर्देशों के अनुसार स्पैशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) के तहत जिले भर के सभी बूथों पर लगाए गए दो दिवसीय विशेष कैंपों में बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपने गणना (एन्यूमरेशन) फॉर्म भरकर जमा करवाए।

डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने बताया कि इन दो दिवसीय कैंपों के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों (बी.एल.ओ.) द्वारा सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपने-अपने पोलिंग बूथों पर मौजूद रहकर गणना फॉर्म भरने और जमा करवाने की प्रक्रिया में मतदाताओं को पूरा सहयोग दिया गया। उन्होंने कहा कि विशेष कैंपों का मुख्य उद्देश्य गणना फॉर्मों की भरवाई, इकट्ठा करने और डिजिटाइजेशन में तेजी लाना था।

जिला चुनाव अधिकारी ने मतदाताओं के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि इन कैंपों के दौरान प्राप्त गणना फॉर्मों का डिजिटाइजेशन भी साथ-साथ सुनिश्चित बनाया गया। उन्होंने कहा कि बी.एल.ओ. द्वारा घर-घर जाकर गणना फॉर्म भरने का कार्य 24 जुलाई 2026 तक जारी रहेगा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि यदि कोई योग्य मतदाता किसी कारण अभी तक अपना गणना फॉर्म नहीं भर सका है तो वह बिना किसी देरी के अपने संबंधित बी.एल.ओ. से संपर्क करके फॉर्म भरने और जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर ले।

वालिया ने समय पर गणना फॉर्म जमा करवाने पर जोर देते हुए कहा कि ताकि कोई भी योग्य मतदाता वोटर लिस्ट में शामिल होने से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि एस.आई.आर.-2026 संबंधी किसी भी जानकारी या सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 1950 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page