15 दिन में लगेंगे दो ग्रहण, कौन सा ग्रहण भारत में नजर आएगा, जानें

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

ग्रहण को बहुत एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना जाता है. साल 2023 में कुल 4 ग्रहण पड़ेंगे. जिनमें से दो ग्रहण पड़ चुके हैं. ग्रहण को धार्मिक रुप से भी काफी महत्वपूर्ण माना गया है. साल का दूसरा सूर्य ग्रहण सर्वपितृ अमावस्या के दिन लगने जा रहा है.

साल के दूसरे सूर्य और चंद्र ग्रहण कब-कब लगेंगे और सूतक काल का सही समय ( पड़े खबर ) :अक्टूबर के महीने में 2 ग्रहण लगने वाले हैं. इस बार 15 दिन के अंतराल में दो ग्रहण लगेंगे. साल का दूसरा सूर्य 14 अक्टूबर 2023, शनिवार के दिन लगेगा. सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर की रात 8:34 मिनट से लेकर रात 2: 25 मिनट तक रहेगा. लगभग 6 घंटे का होगा सूर्य ग्रहण. इस दौरान सूतक काल का भी बहुत महत्व होता है साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा.सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है.सूतक काल को शुभ नहीं माना जाता. इस दौरान पूजा-पाठ और धार्मिक काम नहीं किए जाते हैं. इस बार का सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा. इसीलिए सूतक काल मान्य नहीं है. लेकिन भारत नहीं दिखने की वजह से ग्रहण में ना किए जानें वाले काम को अनदेखा ना करें.

कब है साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 2023 : साल का दूसरा चंद्र ग्रहण सूर्य ग्रहण के 15 दिन के बाद यानि 29 अक्टूबर को लगेगा. इस दिन रात 1:05 मिनट पर चंद्र ग्रहण लगेगा जो 2:24 मिनट पर समाप्त हो जाएगा. लगभग 1:20 मिनट का ये ग्रहण भारत में नजर आएगा. यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. चंद्र ग्रहण भारत में नजर आएगा तो इसीलिए सूतक काल भी मान्य होगा. चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरु हो जाता है. इसीलिए 28 अक्टूबर की शाम 4 बजे से ही सूतक काल शुरु हो जाएगा. इस दौरान पूजा-पाठ और धार्मिक काम ना करें.

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page