उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अमन अरोड़ा की दूरदर्शी पहल से पंजाब में स्टार्टअप क्रांति को मिलेगी नई रफ्तार: अश्वनी अग्रवाल

Industry and Commerce Minister Aman Arora's visionary initiative will give a new impetus to the startup revolution in Punjab: Ashwani Agarwal

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : अग्रवाल वेलफयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं वार्ड नंबर 80 के पार्षद अश्वनी अग्रवाल उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री माननीय अमन अरोड़ा द्वारा पंजाब इन्वेस्टर सर्कल और स्टार्टअप पंजाब हब- न्यूरॉन 2.0 की शुरुआत का स्वागत करते हुए इसे पंजाब के युवाओं, नवाचार और उद्यमिता के लिए ऐतिहासिक कदम बताया।

उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार लगातार ऐसा माहौल तैयार कर रही है, जिससे राज्य के युवा नौकरी तलाशने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बन सकें। पंजाब इन्वेस्टर सर्कल के माध्यम से स्टार्टअप्स को निवेशकों, उद्योग जगत और विशेषज्ञों से जुड़ने का अवसर मिलेगा, जबकि न्यूरॉन 2.0 युवाओं को डीप-टेक, साइबर सुरक्षा और उन्नत कौशल विकास के क्षेत्र में नई संभावनाएं प्रदान करेगा।

अग्रवाल ने कहा कि पंजाब सरकार की उद्योग एवं स्टार्टअप समर्थक नीतियों के कारण राज्य में नवाचार का माहौल तेजी से विकसित हो रहा है। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को अपने विचारों को सफल व्यवसाय में बदलने का अवसर मिलेगा और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
उन्होंने कहा कि श्री अमन अरोड़ा के नेतृत्व में उद्योग विभाग निवेश आकर्षित करने, स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने और पंजाब को देश के अग्रणी नवाचार केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में प्रभावी कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये दोनों पहल राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति देने के साथ-साथ पंजाब को स्टार्टअप और निवेश का पसंदीदा गंतव्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page