









जालंधर: श्री गुरु रविदास महाराज जी के 648 वे प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर उत्तरी क्षेत्र के लम्मापिंड में शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी ने रिबन काट कर शोभा यात्रा का शुभ आरम्भ किया। विधायक हैनरी ने समूह संगतो को रविदास महाराज जी के प्रकाश दिवस की हार्दिक बधाई दी और अपने विचार प्रकट करते हुए कहा की श्री गुरु रविदास महाराज जी ने लोगो को हमेशा मानवता का सन्देश दिया उन्होंने अपना सारा जीवन मनुष्य की भलाई के लिए निछावर कर दिया और उन्होंने अपनी अनेक रचनाओं के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान किया।हैनरी ने कहा गुरु ही जीवन की सफलता का आधार हैं। गुरु ज्ञान के प्रकाश पुंज हैं। हमें उनके चरणों में सच्चा प्रेम होना चाहिए। शिक्षा की ज्योति जलाने वाले सभी आचार्यो के प्रति सम्मान का भाव होना चाहिए आज का दिन परम पावन है हमें उनके ज्ञान ज्योति का आनंद ग्रहण करके उनके द्वारा दर्शाए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। अंत विधायक ने कहा की ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। विधायक द्वारा उपकार नगर,ज़ेमल नगर,किशनपुरा,संतोखपुरा श्रेत्र लंगर का उद्घाटन भी किया गया। इस शोभायात्रा में पार्षद पति परमजीत सिंह पम्मा,पार्षद विकास तलवाड़, पार्षद रवि कुमार,पार्षद पति दिनेश हीर, बिल्लू,अमरजीत सिंह,आत्मा राम,प्रताप कंबोज,प्यारा लाल,मास्टर अशोक,रवि सैनी,टिंकू,रूबी, हनी,रिंकू हीर,विक्की,राकेश अंगुराल,रोहित आदि उपस्थित थे