पंजाब आतंक, नशा और गैंगस्टरों की गिरफ्त में; मुख्यमंत्री जवाब दें – आखिर किसके इशारे पर देशविरोधी ताकतों के हो रहे है हौसले बुलंद

Punjab is gripped by terror, drugs, and gangsters; the Chief Minister must answer – at whose behest are anti-national forces being emboldened?

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर  : भारतीय जनता पार्टी जालंधर के महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज पंजाब में लगभग हर दिन ग्रेनेड हमलों, गैंगस्टर वारदातों, फिरौती, नशा तस्करी और कानून-व्यवस्था के बिगड़ते हालात ने आम लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार आतंकवाद, अलगाववादी सोच, नशा तस्करों और संगठित अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में पूरी तरह विफल रही है।

अशोक सरीन हिक्की ने मोगा में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को घटना स्थल पर जाने से रोकने की कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता के प्रतिनिधियों को पीड़ितों से मिलने से रोकना सरकार की घबराहट और विफलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है तो विपक्ष और जनप्रतिनिधियों को घटनास्थल पर जाने से क्यों रोका जा रहा है?
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों पंजाब में पुलिस अधिकारियों की हत्या जैसी गंभीर घटनाओं ने पूरे राज्य को झकझोर दिया, लेकिन सरकार अब तक अपराधियों को पकड़ने और कानून का राज स्थापित करने में अपेक्षित सफलता नहीं दिखा सकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों के बढ़ते हौसलों ने पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि पंजाब की धरती ने दशकों तक आतंकवाद का दर्द झेला है और देश किसी भी कीमत पर उस दौर की पुनरावृत्ति नहीं होने देगा। उन्होंने कहा कि जो भी ताकतें भारत की एकता, अखंडता और शांति को चुनौती देने का प्रयास करेंगी, उनके विरुद्ध केंद्र सरकार और देश की जनता मजबूती से खड़ी रहेगी।

अशोक सरीन हिक्की ने आरोप लगाया कि विदेशों में बैठे भारत विरोधी और खालिस्तान समर्थक तत्व लगातार भारत की छवि खराब करने और पंजाब का माहौल बिगाड़ने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों को किसी भी प्रकार का राजनीतिक या वैचारिक संरक्षण नहीं मिलना चाहिए तथा इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निराधार आरोप लगाने वालों को उस समय बड़ा झटका लगा जब कनाडा की जांच प्रक्रिया में भारत सरकार के खिलाफ लगाए गए आरोपों को लेकर पहले जैसी राजनीतिक बयानबाजी टिक नहीं सकी। उन्होंने कहा कि भाजपा का मत है कि बिना ठोस साक्ष्यों के भारत और उसकी संस्थाओं को बदनाम करने का प्रयास देशहित के विरुद्ध है।

अशोक सरीन हिक्की ने पंजाब सरकार से मांग की कि ग्रेनेड हमलों, गैंगस्टर नेटवर्क, नशा तस्करी, फिरौती और देशविरोधी गतिविधियों पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए, पुलिस को पूरी स्वतंत्रता और संसाधन दिए जाएं तथा पंजाब में कानून का राज स्थापित कर आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बहाल किया जाए।

 

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page