सैनिक वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर में ठेके के आधार पर एजुकेशन इंस्ट्रक्टर एवं पार्ट टाइम क्लर्क की नियुक्ति हेतु 17 अगस्त तक आवेदनों की मांग

Applications are invited till August 17 for the appointment of Education Instructor and Part Time Clerk on contract basis in Sainik Vocational Training Centre.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News
जालंधर: सैनिक वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर में 11 महीनों के लिए ठेके के आधार पर एक एजुकेशन इंस्ट्रक्टर और एक पार्ट टाइम क्लर्क के पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन मांगे गए है।
जिला रक्षा सेवा कल्याण अधिकारी कमांडर बलजिंदर सिंह विर्क ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि एजुकेशन इंस्ट्रक्टर के एक पद के लिए उम्मीदवार की योग्यता सेवानिवृत्त जे.सी.ओ./हवलदार (आर्मी एजुकेशन कॉर्प्स) या पूर्व सैनिकों के आश्रितों का साइंस एवं गणित विषय के साथ ग्रेजुएशन होना चाहिए। इसी प्रकार पार्ट टाइम क्लर्क के पद के लिए उम्मीदवार पूर्व सैनिक क्लर्क/जी.डी. (एस.डी.) होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि एजुकेशन इंस्ट्रक्टर को प्रति माह 12,000 रुपये तथा पार्ट टाइम क्लर्क को 8,500 रुपये वेतन दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार अपने दस्तावेज और बायोडाटा जिला रक्षा सेवा कल्याण कार्यालय, शास्त्री मार्केट लाडोवाली रोड, जांलधर में 17 अगस्त 2026 शाम 5.00 बजे तक जमा करवा सकते है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को प्राथमिकता दी जाएगी।
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page