जालंधर भाजपा ने जालंधर के नवनियुक्त पंजाब पदाधिकारीयो का किया सम्मानित

Jalandhar BJP honored the newly appointed Punjab officials of Jalandhar

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी जालंधर के जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पंजाब के वरिष्ठ नेताओं राकेश राठौर, सुशील रिंकू, करमजीत कौर चौधरी तथा अमरजीत अमरी को पंजाब भाजपा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने पर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जहां कार्यकर्ता की मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का सदैव सम्मान किया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा राष्ट्र प्रथम, सुशासन, सेवा और विकास के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी भाजपा संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है और पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जनता की सेवा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।

अशोक सरीन हिक्की ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कौशल से पंजाब भाजपा को नई ऊर्जा मिलेगी तथा संगठन बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित और समाज सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पंजाब में विकास और सुशासन के संकल्प को साकार करने के लिए कार्य करेगा।इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, सुभाष सूद, रमन पब्बी, जालंधर कैंट बोर्ड के सिविल सदस्य पुनीत शुक्ला, जिला महामंत्री राजेश कपूर तथा अमरजीत गोल्डी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page