
जालंधर : सृष्टि कर्ता भगवान बाल्मिकी प्रबंधक कमेटी अर्जुन नगर चालीस क्वाटर मे डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म दिवस मनाया गया इस मौक पर मुख्य अतिथि के तौर पर पंजाब केसरी समूह के निर्देशक अभिजय चोपड़ा उपस्थित रहे
इस मौके पर जानकारी देते हुए चेयरमैन राज कुमार राजू ने बताया कि स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती मनाई गई. आपको बता दें कि हर साल 14 अप्रैल को डॉ. भीमराम आंबेडकर की जयंती देशभर में धूमधाम से मनाई जाती है. 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में जन्में भीमराव आंबेडकर ने भारतीय संविधान की रचना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, इसलिए उन्हें भारतीय संविधान का रचयिता कहा जाता है
इस मौके पर प्रधान महेश मनु वडिंग ने कहा कि भीमराव रामजी आम्बेडकर को डॉ॰ बाबासाहब आम्बेडकर के नाम से भी जाना जाता था, वे भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता,अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाजसुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों) से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था।
वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मन्त्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। इस मौके पर बच्चों को कॉपियां, पैन,पैसल, व अन्य सामान राज कुमार राजू, महेश मनु वडिंग, पंकज सहोत,पिंदा पहलवान, ग़ुरशन सिंह टकर की तरफ से वितरण की गई इस मौक पर ऋषि भाटिया, नन्नू भाटिया,गौतम, पारस,मोहन चौपड़ , महेंद्र सिंह भट्टी, सजीव जैन,मदन मोहन चोपड़ा ,सजीव पद्मा,रोहित थापर,विकास संगल, सनी टकर, काला राम,सतनाम बिट्टा,धर्मपाल सहोता, कुलदीप गिल,शिभू सोंधी, लक्की गिल, श्री कांत सोंधी व अन्य समाज व मोहला निवासी उपस्थित रहे