
जालंधर : नशा मुक्त और स्वस्थ पंजाब के निर्माण के लिए पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ पहल के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया के नेतृत्व में और ए.पी.जे. स्कूल के सहयोग से 18 अप्रैल 2026 को ‘साइक्लोथॉन 4.0’ आयोजित की जा रही है।यहां जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) दिव्या पी. द्वारा साइक्लोथॉन का पोस्टर रिलीज किया गया। इस अवसर पर उनके साथ एस.डी.एम. जालंधर नवदीप सिंह भी उपस्थित थे।अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इस विशेष पहल का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग के सहयोग से नशे के खिलाफ जन जागरूकता लहर पैदा करना और खासकर युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित और स्वास्थ्यपूर्ण जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।साइक्लोथॉन की शुरुआत ए.पी.जे. स्कूल, मॉडल टाउन (गीता मंदिर के पास), जालंधर से सुबह 5:30 बजे होगी। साइक्लोथॉन तीन श्रेणियों में आयोजित की जाएगी — 5 किमी, 10 किमी और 21 किमी — ताकि हर उम्र और क्षमता वाले लोग इसमें भाग ले सकें। समागम में 2000 से अधिक साइकिल सवारों की भागीदारी की उम्मीद है, जिसमें स्कूली विद्यार्थी, युवा, पेशेवर साइकिल सवार, फिटनेस प्रेमी और वरिष्ठ नागरिक शामिल होंगे।अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने जिला प्रशासन जालंधर की ओर से नागरिकों से साइक्लोथॉन में भाग लेकर स्वस्थ, जागरूक और नशा-मुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देने की अपील की।साइक्लोथॉन में हिस्सा लेने के इच्छुक व्यक्ति इस लिंक https://forms.gle/eb6C4c9gGDXkTYzk8 पर रजिस्टर कर सकते है।इस मौके पर प्रिं. डा. राजेश चंदेल और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।