डॉ. अंबेडकर ने सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के लिए जो सेवाएं दी हैं, वे हमेशा याद रखी जाएंगी: एडवोकेट नईम खान

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर : भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर डॉ. बी.आर. आंबेडकर भवन, खांबड़ा में प्रबंधक कमेटी द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पब्लिक सर्विस वेलफेयर सोसायटी (रजि.) खांबड़ा की ओर से स्कूली बच्चे व बच्चीयों को प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुस्लिम संगठन पंजाब के प्रधान एडवोकेट नईम खान, गुरु रविदास टाइगर फोर्स पंजाब के प्रधान जस्सी तल्हन, आंबेडकर सेना पंजाब के प्रधान बलविंदर बुग्गा, आंबेडकर सेना हलका फिल्लौर के प्रधान दीपक रसूलपुरी, भीम आर्मी के वरिष्ठ नेता रिंकू क्लेर, और मस्जिद क़ुबा खांबड़ा के प्रधान मोहम्मद मज़हर आलम मज़ाहिरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मुस्लिम संगठन पंजाब के प्रधान एडवोकेट नईम खान ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने जाति प्रथा के खिलाफ आवाज उठाई और समाज के पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनका मानना था कि शिक्षा ही वह शक्ति है जो इंसान को स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाती है।
एडवोकेट नईम खान ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने भारतीय समाज में समानता, न्याय और शिक्षा के प्रसार के लिए अतुलनीय योगदान दिया। उनका जन्म 1891 में एक साधारण परिवार में हुआ था, लेकिन अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की और कानून, अर्थशास्त्र तथा राजनीति में महारत हासिल की।गुरु रविदास टाइगर फोर्स के प्रधान जस्सी तल्हन ने कहा कि आंबेडकर जयंती हमें न्याय, समानता और भाईचारे का संदेश देती है। उन्होंने लोगों से उनके सिद्धांतों पर चलने और एक बेहतर समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की।आंबेडकर सेना पंजाब के प्रधान बलविंदर बुग्गा ने कहा कि डॉ. आंबेडकर भारत के संविधान के निर्माता के रूप में जाने जाते हैं और उन्होंने देश के संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रगति कला केंद्र लादड़ां द्वारा बाबा साहब के जीवन पर आधारित नाटक भी प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम में कमेटी सदस्य सुरेंद्र पाल, सरजीत अहीर, राम अवतार, तिलक राज, श्रद्धा राम, राकेश खांबड़ा, अनिल कुमार, बहुजन समाज पार्टी के नेता मनिंदर मान, विक्की चौहान, प्रवीन चौधरी, जीवन अहीर, जितेंद्र अहीर सहित अन्य लोग मौजूद थे।

 

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page