
जालंधर सेंट्रल स्थित धन्नोवाली में आयोजित सिक्सर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य Manoranjan Kalia मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस अवसर पर भाजपा जालंधर सेंट्रल के कार्यकारी अध्यक्ष इंजी. चंदन रखेजा ने धनोवाली स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों अमन, बलदेश, शमील, बलबीर, भाजपा उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, प्रदीप, तरलोचन, गोपी, गगन, मिंटू, मन एवं कमल जी के साथ स्टेडियम पहुंचकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि मनोरंजन कालिया ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवन की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे टूर्नामेंट युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर भाजपा नेता मनोज अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष इंजी. चंदन रखेजा, महासचिव गुरमीत सिंह, वार्ड नंबर 11 से जरनैल सिंह, भवनीत सिंह, आशीष चोपड़ा, रविंदर लाडी, नवीन प्रभाकर सहित अन्य भाजपा नेता एवं गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।