
चंडीगढ़: 9 मई 2026 को चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में आगामी नगर निगम और 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर चुनावी रणनीति तैयार की गई। जानकारी देते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि पार्टी ने आगामी चुनावों के लिए एक विस्तृत रणनीति तैयार की है, जिसमें जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।बघेल ने कहा कि कांग्रेस पंजाब की AAP सरकार की विफलताओं पर एक ‘चार्जशीट’ (आरोप पत्र) जारी करेगी।कांग्रेस कार्यकर्ता पंजाब के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों में 3 दिनों तक पदयात्रा निकालेंगे।AAP कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की छापेमारी पर बघेल ने कहा कि यह दबाव की राजनीति है।बैठक में प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए