


जालन्धर : शिव परिवार मानव सेवा सोसायटी की तरफ से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भगवान शंकर जी के आशिर्वाद और आदरणीय श्री विजय चोपड़ा जी की प्रेरणा से प्लाजा चौक जी.टी रोड पर भव्य लंगर लगाया गया इस मौके पर शिव भक्तों ने शिव प्रसाद का आनंद लिया
इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष ज्योतिषी आशु मल्होत्रा ने सभी शहरवासियों को हार्दिक बधाई दी और अपने विचार प्रकट करते हुए कहा की महाशिवरात्रि तीनो लोको के स्वामी भगवान् शिव का सबसे बड़ा त्यौहार है इस दिन भोलेनाथ का उन जगह पर साक्षात् वास होता है जहां जहां उनके शिवलिंग है उन्होंने कहा शिव भक्तो में भोले नाथ के प्रति इतना प्यार है भगवान् शिव की महमा अपरम्पार है भगवान् शिव हमेशा अपने भक्तो की रक्षा करते है।
उन्होंने कहा भक्तो पर जल्द ही प्रसन्न हो जाते है भोले नाथ को प्रसन्न करने के लिए मनुष्य को कठिनायों का सामना नहीं करना पड़ता। भगवान् शिव का जाप करने से मनुष्य की सारी चिंताए दूर हो जाती है और महाशिवरात्रि के व्रत रखने से मनोकामनाऐ पूर्ण होती है वैवाहिक जीवन के दोष खत्म होते है और ग्रह अनुकूल होते है
इस मौक पर संस्था के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर सेवा की और गणमान्य मेहमानों के साथ संस्था के सदस्य अध्यक्ष ज्योतिष आशु मल्होत्रा, दिनेश चावला, वीपिन चौहान, संदीप जगताप, वैभव शर्मा, नील मनी चावला , संदीप वर्मा, राजेश शर्मा राजीव लूथर सरदार सुरिंदर सिंह, ध्रुव वधवा, नवलीन सिंह, करण चौहान, राकेश कुमार , अंकुर मलिक, रजनीश और अन्य उपस्थित रहे

