


जालंधर : महानगर में गोली चलना अब आम बात सी हो गई है आप को बता दें कि आए दोनों किसी न किसी इलाके में गोलियां सरेआम चलाई जा रही है ऐसा ही मामला आज जालंधर के एरिया माने जाने वाले मॉडल टाउन इलाके में आज सुबह आप नेता लक्की ओबराए पर ताबड़तोड़ गोलियां चली, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मॉडल टाऊन स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुई, जहां अज्ञात हमलावरों द्वारा करीब 15 से 16 राउंड फायर किए गए। इस फायरिंग में आप नेता लक्की ओबराए की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने अचानक लक्की ओबराए पर हमला किया और गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सभी लोग इधर-उधर भागने लगे और आसपास के दुकानदारों ने तुरंत शटर बंद कर दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को सील कर गहन जांच शुरू कर दी है।

