डिप्टी कमिश्नर द्वारा नैशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स से संबंधित मामलों का निपटारा

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर : जिले में चल रहे प्रमुख हाईवे प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करने को सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने आज हाईवे प्रोजेक्ट्स से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की और इनका मौके पर ही निपटारा करते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। यहां जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में संबंधित कंपिटेंट अथॉरिटी फॉर लैंड एक्विजिशन और नेशनल हाईवे अथॉरिटी (एन.एच.ए.आई.) के अधिकारियों के साथ मीटिंग के दौरान डिप्टी कमिश्नर द्वारा फगवाड़ा- होशियारपुर हाईवे और दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस-वे से संबंधित मुद्दों की विस्तार से समीक्षा की गई।
श्री वालिया ने जोर देते हुए कहा कि बुनियादी ढांचे से संबंधित यह प्रोजेक्ट जिले के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए इन्हें समय पर पूरा करने में कोई कसर बाकी नहीं रहनी चाहिए।डिप्टी कमिश्नर ने इन प्रोजेक्ट्स से जुड़े मुआवजे की वितरण, कब्जे की प्रक्रिया और जमीन के अवार्ड संबंधी लंबित मामलों की जानकारी ली और मौके पर ही उनका निपटारा करते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत जरूरी कार्रवाई अमल में लाने का निर्देश दिया।चल रहे हाईवे प्रोजेक्ट्स की प्रगति का जायजा लेते हुए डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को इन महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट जिले के विकास के लिए बहुत अहम हैं और इनके माध्यम से बेहतर क्षेत्रीय संपर्क के साथ विकास के नए रास्ते खुलेंगे। उन्होंने अधिकारियों को और बेहतर तालमेल के साथ काम करने पर जोर दिया ताकि इन राष्ट्रीय महत्व के प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा किया जा सके। मीटिंग में एस.डी.एम. शायरी मल्होत्रा, जिला राजस्व अधिकारी नवदीप सिंह भोगल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर एन.एच.ए.आई. प्रियंका मीना सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page