

नई दिल्ली : अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने एक्स पर यह जानकारी दी। विमान में 242 पैसेंजर सवार थे। इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे। विजय रुपाणी लंदन जा रहे थे। विजय रुपाणी के करीबी नितिन का कहना है कि विजय रूपाणी की पत्नी ब्रिटेन में थीं। उनकी पत्नी 6 महीने से वहीं थी। उन्हीं को लाने के लिए विजय रूपाणी लंदन जा रहे थे। तभी अहमदाबाद में टेक ऑफ के दौरान विमान हादसे का शिकार हो गया। यात्रियों की लिस्ट में विजय रुपाणी का नाम 12वें नंबर पर अंकित है और उनका सीट नंबर 2डी दर्ज है।अहमदाबाद में एयर इंडिया की क्रैश फ्लाइट में गुजरात पूर्व सीएम विजय रूपाणी सहित इस विमान में कुल 230 यात्री, दो पायलट और 10 क्रू मेंबर्स शामिल थे. यह एक बेहद भीषण विमान हादसा है। विमान एक रिहायशी इलाके में गिरता दिख रहा। इलाके में घरों की छत से टकराने के कुछ ही पल में आग का भीषण गोला उठता है पूरा आसमान धुआं से भर जाता है।








