राहुल गांधी ने बिट्टू से कहा, हेलो ब्रदर, My Traitor Friend, यानि मेरे गद्दार दोस्त, रवनीत बिट्टू ने राहुल गांधी को ‘देश का दुश्मन’

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

संसद में चल रहे बजट सत्र के दौरान जहां एक तरफ सदन के अंदर हंगामे का दौर जारी है तो वहीं दूसरी तरफ सदन के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिल रहा है। चीन, अमेरिका और एपस्टीन फाइल्स को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विपक्ष पुरजोर घेरने में जुटा हुआ है। हंगामे के चलते कल लोकसभा के 8 विपक्षी सांसद भी सस्पेंड कर दिए गए। विपक्ष के नेता राहुल गांधी का आरोप है कि उन्हें सदन में बोलने से जबरदस्ती रोका जा रहा है। वहीं इसी बीच आज संसद में तकरार की एक और नई तस्वीर देखने को मिली। जिसमें राहुल गांधी और बीजेपी सांसद रवनीत बिट्टू आमने-सामने आकर एक-दूसरे पर तंज कसते हुए देखे गए।इसी दौरान जब केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद रवनीत बिट्टू वहां पर आए तो उन्होंने विपक्षी सांसदों पर तंज कसा। इसके बाद राहुल गांधी ने भी बिट्टू पर टिप्पणी शुरू की। इस बीच बिट्टू के पास पहुंचने पर राहुल गांधी ने हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ाया तो बिट्टू ने हाथ नहीं मिलाया। राहुल गांधी ने बिट्टू से कहा, हेलो ब्रदर, My Traitor Friend, यानि मेरे गद्दार दोस्त। इसके बाद रवनीत बिट्टू ने राहुल गांधी को ‘देश का दुश्मन’ कहा और अंदर चले गए। वहीं विपक्षी सांसद ‘सरेंडर, सरेंडर’ का नारा लगा रहे थे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page