कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने पार्टी को दिया बड़ा झटका

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

नई दिल्लीः पंजाब में चुनाव से पहले भाजपा ने कमर कसनी शुरू कर दी है। वहीं आज हिमाचल में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने पार्टी को बड़ा झटका दिया है। मनप्रीत बादल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है और बीजेपी दिल्ली के दफ्तर में जाकर भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। वह पंजाब की कांग्रेस सरकार मे वित मंत्री से पहले शिरोमणि अकाली दल सरकार में भी वह वित्त मंत्री का पद संभाल चुके हैं पिछले विस चुनाव में कांग्रेस पार्टी के हारने के बाद मनप्रीत सिंह बादल सियासत में अधिक सरगर्म नहीं नजर आ रहे थे। वहीं पंजाब में राहुल गांधी की भारत छोड़ो यात्रा के पंजाब दौरे में कहीं भी मनप्रीत सिंह बादल नजर नहीं आए। बता दें कि इससे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी का साथ छोड़ा था। वहीं इससे पहले दिग्गज नेता सुनील जाखड़ भी पार्टी को अलविदा कह चुके हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कल ही पंजाब से हिमाचल पहुंची है। इस बीच राहुल की यात्रा के जाते ही मनप्रीत बादल के इस्तीफे से कांग्रेस को झटका लगा है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page