चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा एलान, ‘5 साल में जनता को देंगे 25 गारंटी’

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

नई दिल्ली : नई दिल्ली मे मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया, राहुल, अंबिका सोनी, प्रियंका गांधी, पी.चिदंबरम, दिग्विजय सिंह, अजय माकन और कुमारी शैलजा की बैठक हुई जिसमें आने वाले लोकसभा चुनाव से पहले मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी और इलेक्शन कमेटी की सुबह और शाम लगातार दो बैठकें हुईं। इसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और सोनिया गांधी समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।पार्टी वर्किंग कमेटी की सुबह हुई मीटिंग में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनावी घोषणापत्र (मेनिफेस्टो) पर 3 घंटे से ज्यादा चर्चा हुई। मेनिफेस्टो कमेटी ने पहले ही ड्राफ्ट CWC को मंजूरी के लिए भेज दिया था। मीटिंग के दौरान अध्यक्ष खड़गे ने मौजूद नेताओं से कहा कि वे कार्यकर्ताओं से मेनिफेस्टो में शामिल हर मुद्दे को देश के हर गांव और घर तक पहुंचाएं।पार्टी के मेनिफेस्टो में 5 न्याय युवा, नारी, किसान, श्रमिक और हिस्सेदारी न्याय शामिल किए गए हैं। हर न्याय के तहत कांग्रेस कुल 25 गारंटी भी दे रही है। खड़गे ने कहा- हर गांव, कस्बे में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हमारे घोषणापत्र को हर घर तक पहुंचाने के लिए आगे आना होगा। देश बदलाव चाहता है, वर्तमान सरकार की गारंटी का हश्र भी 2004 के इंडिया शाइनिंग नारे जैसा ही होगा। CCP चेयरपर्सन सोनिया गांधी की मौजूदगी में लोकसभा चुनाव से जुड़ी CEC की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें पश्चिम बंगाल,सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, अंडमान निकोबार और पुडुचेरी की सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर लिए गए हैं।

Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page