


जालंधर : होली के त्योहार को लेकर जालंधर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। एसपी गुरविंदर सिंह ढिल्लो व जी आर पी थाना प्रभारी शाम सुंदर के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों और उनके सामान की गहन तलाशी ली। एसपी गुरविंदर सिंह ढिल्लो ने बताया कि त्योहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी नशीला पदार्थ, अवैध हथियार या संदिग्ध सामान ट्रेन के जरिए न ले जाया जा सके। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी जीआरपी ने नशीले पदार्थ और पिस्तौल बरामद कर कई मुकदमे दर्ज किए थे। इस साल उनकी टीम ने 20 मामले एनडीपीएस एक्ट के दर्ज किए है, जिसमें 96 किलो चूरा पोस्त, 98 किलों गांजा, 8 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। वहीं इस साल असहले के 6 मामले दर्ज किए गए है, जिसमें एक पिस्टल, देसी कट्टा, 2 मैगजीन और 4 कमानीदार चाकू बरामद किए गए।दूसरी ओर पिछले साल उनकी टीम ने 77 मामले एनडीपीएस एक्ट के दर्ज किए थे, जिसमें 40 किलों अफीम, 235 किलो चूरा पोस्त, 77.5 किलों गांजा, 950 ग्राम चर्स, 435 ग्राम हेरोइन और नशीली गोलियां बरामद किए थे। वहीं असहले के 22 पर्चे दर्ज किए गए थे, जिसमें 25 पिस्टल रिकवर की गई थी। इस दौरान एक रिवाल्वर, 3 देसी कट्टे, 45 कारतूस और 23 मैगजीन बरामद की गई थी।
थाना जीआरपी प्रभारी शाम सुंदर ने बताया कि मेटल डिटेक्टर से वाहनों की चेकिंग की जा रही है. किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु पर पुलिस की पैनी नजर है उन्होंने बताया कि रेलवे एसपी के सख्त निर्देश है कि रेलवे स्टेशन की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने बताया कि यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के लिए महसूस कराया जा रहा है और दिन-रात स्टेशन की चेकिंग की जा रही है.पुलिस के अनुसार पूरे पंजाब में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और आने वाले दिनों में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।

