


जालंधर : भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी की 14 मार्च को मोगा में होने वाली रैली को लेकर सेंट्रल व नार्थ विधानसभा भाजपा वर्करों के साथ पार्टी कार्यालय शीतला माता मंदिर में बैठक का आयोजन किया गया।इसमें विशेष रूप से भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना,पूर्व सांसद सुशील रिंकू, प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया,पूर्व सीपीएस केडी भंडारी,भाजपा जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,राजेश कपूर आदि उपस्थित हुए।इस मौके अविनाश राय खन्ना ने कहा कि 2027 में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गृहमंत्री अमित शाह द्वारा मोगा में की जा रही रैली में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता और आम लोग पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि यह रैली पंजाब सरकार की कमजोर नीतियों को टक्कर देगी और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में रैली नींव रखेगी।इस मौके सुशील शर्मा ने कहा कि अमित शाह जी की रैली को लेकर पंजाब के लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है।उन्होंने कहा कि केवल भाजपा ही गैंगस्टर,गन कल्चर और नशा पंजाब से खत्म कर सकती है।इस मौके सुशील रिंकू ने कहा कि लोगों ने आप पार्टी को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है।उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब की जनता का चौमुखी विकास,नशा मुक्त प्रदेश,किसानों के जीवन में बदलाव लाने और भ्रष्टाचार मुक्त शासन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता को भाजपा में ही अपना भविष्य सुरक्षित नज़र आ रहा है।इस मौके राकेश राठौर ने कहा पंजाब में गुंडागर्दी,भय और नशा तस्करी खत्म करना भाजपा की प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि भाजपा की यह रैली ऐतिहासिक रैली बनेगी और रैली पार्टी की नीतियों व लोक भलाई के प्रति वचनबद्धता को मजबूती से प्रगट करेगी।उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब पंजाब के समझदार लोग आप सरकार की घटिया कार्यप्रणाली के खिलाफ 2027 में भाजपा को पूरा समर्थन देंगे।इस मौके मनोरंजन कालिया ने कहा कि वर्तमान में पूरे पंजाब में आप पार्टी का झूठा प्रचार पूरे जोरों से चल रहा है तथा आज हर पंजाबवासी अपनी सुरक्षा के लिए पूरी तरह भाजपा की तरफ उम्मीद बांध कर बैठा है। उन्होंने कहा कि मोगा रैली भाजपा की जीत के फतवे को पक्का करेगी।इस मौके केडी भंडारी ने कहा कि नॉर्थ हलके से मोगा रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा ही एकमात्र विकल्प है जो लोगों को सुरक्षा की गारंटी देती है।इस मौके रमन पब्बी ने कहा कि पंजाब के लोग भाजपा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश को विकास के नए पथ पर लेकर जाना चाहते है।उन्होंने कहा कि मोगा रैली 2027 में पंजाबियों के लिए नईं ऊर्जा और जोश के साथ प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाएगी।इस मौके पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, रवि महेंद्रू,भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, भूपिंदर कुमार, प्रदेश भाजपा स्पोर्ट्स सैल अध्यक्ष सन्नी शर्मा जिला प्रवक्ता हिमांशु शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष आर के मल्होत्रा,आशीष सहगल,संदीप कुमार,अनुज शारदा,गुरमीत सिंह,और अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

