74वां ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर-2025-26 सफलतापूर्वक समाप्त

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : 74वां ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर-2025-26 आज समाप्त हो गया। समाप्ति समारोह पीएपी, जालंधर में आयोजित किया गया। 74वां ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर-2025-26 पीएपी हैडक्वार्टर, जालंधर में 07.03.2026 से 12.03.2026 तक आयोजित किया गया था।उपरोक्त क्लस्टर के समाप्ति समारोह में  एम.एफ. फारूकी, आईपीएस, एडिशनल डीजीपी/स्टेट आर्म्ड पुलिस, जालंधर मुख्य मेहमान थे और बिधू शेखर, आईपीएस, संयुक्त निदेशक विशेष मेहमान थे। IMG 20260312 WA0445मुख्य मेहमान के आगमन पर गिद्धा तथा भांगड़ा प्रस्तुत किया गया और उसके बाद शानदार घुड़सवारी शो किया गया, जिसका दर्शकों ने आनंद लिया। इंदरबीर सिंह, आईपीएस, डीआईजी, एडमिन पीएपी, जालंधर ने मुख्य मेहमान और विशेष मेहमान का स्वागत किया, जिसके बाद श्री बिधू शेखर, आईपीएस, संयुक्त निदेशक, आईबी ने संबोधन किया। इसके बाद मुख्य मेहमान एम.एफ. फारूकी, आईपीएस, एडिशनल डीजीपी/स्टेट आर्म्ड पुलिस, जालंधर ने सभी विजेताओं को बधाई दी और अपने भाषण में सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। IMG 20260312 WA0440मुख्य मेहमान ने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। तजिंदरपाल सिंह तूर, डीएसपी, ओलंपियन ने आज शॉटपुट इवेंट में 19.67 मीटर की थ्रो के साथ पद्मश्री बहादुर सिंह, कमांडेंट का 23 वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस इवेंट को सफल बनाने के लिए किए गए प्रयासों के लिए मुख्य मेहमान द्वारा सभी प्रबंधकीय कमेटी चेयरपर्सनों को सम्मानित किया गया। अंत में वत्सला गुप्ता, आईपीएस, कमांडेंट 27 बटालियन पीएपी ने मुख्य मेहमान और आए हुए सभी पुलिस अधिकारी खिलाड़ियों तथा तकनीकी अधिकारियों/कर्मचारियों का धन्यवाद किया।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page