सईपुर इलाके में ढाई साल के बच्चे के साथ गंदी हरकत करने वाला आरोपी काबू

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : नॉर्थ के अधीन पड़ते सईपुर इलाके में ढाई साल के बच्चे के साथ गंदी हरकत करते आरोपी को काबू किया गया। बच्चे की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बच्चे की मां ने बताया कि बच्चा छत पर खेल रहा था। इस दौरान मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने बच्चे के साथ गंदा काम करते हुआ आरोपी को पकड़ लिया।इलाका निवासियों ने इसका विरोध किया तो आरोपी झगड़ा करने लगा। मोहल्ले के लोग इक्कठे होने के बाद बच्चे की मां भी बाहर आई और बच्चों से घटना के बारे में पूछा। बच्चे की मां ने पुलिस को इसकी शिकायत की। शिकायत पर डिविजन-8 के चौकी इंचार्ज अवतार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस के सामने आरोपी ने माना कि उसने बच्चे के साथ गंदा काम करने की कोशिश की। इलाका निवासियों ने बताया कि मैं दोपहर के समय आंगन में लेटा हुआ था। हमारे आंगन में ही यह सब हुआ। एक बच्चे ने भागकर मुझे उठाया और कहा कि अंकल देखो, एक अंकल गंदा-गंदा कर रहा है। जब छत के ऊपर गया तो देखा कि आरोपी बच्चे के मुंह में अपना प्राइवेट पार्ट डाल रहा था। मेरे जाते ही उससे हाथापाई हुई और वह भाग गया। बाद में वह पार्क में जाकर सो गया था, जहां से हम उसे पकड़कर लाए। जानकारी देते हुए चौकी इंचार्ज अवतार सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि सईपुर इलाके में एक छोटे बच्चे के साथ गलत काम हुआ है। बच्चा करीब ढाई साल का बच्चा है। मौजूदा लोगों के बयान के आधार पर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों के बयान दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। चौकी इंचार्ज अवतार सिंह ने कहा कि आजकल जमाना बहुत खराब है। बच्चों पर नजर रखनी चाहिए वो क्या कर रहा है, कहां खेल रहा है। अगर बच्चे को दुकान पर भी भेजते हो तब भी नजर रखनी चाहिए। ये जो आज काम हुआ है, बहुत बुरा हुआ है। आरोपी को सख्त सजा दिलाई जाएगी।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page