
जालंधर : आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना तीन प्रभारी जतिंदर सिंह ने एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई इस बैठक में थाना क्षेत्र के पुलिसकर्मियों ने भी भाग लिया। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जतिंद्र सिंह ने कहा कि मानयोग पुलिस कमिश्नर मैडम धनप्रीत कौर एडीसीपी सिटी वन आकर्षि जैन एसीपी नॉर्थ अशोक मीनिया के दिशा निर्देशों पर होली के पर्व को शांतिपूर्ण बनाने के लिए थाना पुलिसकर्मियों के साथ विशेष बैठक की गई इस मौके पर आप बात दे कि होली आपसी भाईचारे और सौहार्द का पर्व है, जिसे सभी लोग मिल-जुलकर प्रेमपूर्वक मनाएं। उन्होंने अपील की कि रंग-गुलाल के दौरान किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। थाना प्रभारी ने नागरिकों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी बताया कि पर्व के दौरान संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा नियमित गश्त बढ़ाई जाएगी। आप को बता दें कि थाना तीन इलाका के क्षेत्र में डीजे, तेज आवाज में संगीत और नशे की हालत में हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि आपसी समझदारी और संयम से ही त्योहार की खुशियां दोगुनी होती हैं।बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने शांति, सद्भाव और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया