


जालंधर : मकसूदा के पास नंदनपुर रोड केपी प्रॉपर्टी एडवाइजर नाम की दुकान पर बाइक सवार लुटेरों ने गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम दिया।मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर आए दो लुटेरे पहले ग्राहक बनकर दुकान के अंदर गए। उन्होंने दुकानदार से यूरो के बारे में पूछताछ शुरू की और बातचीत में उसे उलझाने लगे। कुछ देर बाद उनकी हरकतों से साफ हो गया कि उनका इरादा लूटपाट करना है।दुकानदार तजिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें पहले ही शक हो गया था कि युवक लूट के इरादे से आए हैं। थोड़ी देर बाद एक लुटेरे ने अचानक गन निकाल ली और उनसे 600 यूरो देने की मांग की। जानकारी देते हुए तजिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने लुटेरे से कहा कि वह पैसे दे देंगे। इसी दौरान जैसे ही उन्हें मौका मिला, उन्होंने लुटेरे की गन पकड़ ली। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान लुटेरा अपनी गन छोड़कर दुकान से पैसे लेकर मौके से फरार हो गया।घटना के तुरंत बाद दुकानदार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य जरूरी जानकारी जुटाई। दुकानदार ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।

