पूर्व विधायक राजिंदर बेरी की माता स्व. श्रीमति कौशल्या देवी की रस्म किरया के मौके पर सैंकड़ों लोगो ने श्रद्धांजलि की अर्पित

by Sandeep Verma
0 comment

जालंधर : सेंट्रल हल्के से पूर्व विधायक राजिंदर बेरी की माता व पूर्व पार्षद उमा बेरी की सास स्व. श्रीमति कौशल्या देवी की रस्म किरया के मौके पर सैंकड़ों लोगो ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस मौके पर धार्मिक एवं सामाजिक , राजनीतिक लोगो ने  स्व. श्रीमति कौशल्या देवी के अकस्मात निधन की दुःखद खबर सुनते ही समस्त परिवार को सांत्वना देने को शहर के विभिन्न धार्मिक, सामाजिक व राजनितिक वर्ग से जुड़े लोग उनके सेंट्रल टाउन स्थित निवास स्थान पर पहुँच गए। धार्मिक, मिलनसार, विनम्र स्वभाव और भगवान पर विशवास रखने वाली स्व. श्रीमति कौशल्या देवी 24 जुलाई को अपनी सांसारिक यात्रा पूरी करके प्रभु चरणों में विलीन हो गयी थी, उनका अंतिम संस्कार 25 जुलाई को स्वर्गधाम, किशनपुरा में किया गया स्व. श्रीमति कौशल्या देवी की आत्मिक शांति हेतु महालक्ष्मी मंदिर, पुरानी जेल रोड़, जालंधर में आज दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक अंतिम रस्म किराया सम्पन्न हुई, जहाँ शहर के धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक व व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों और हज़ारों गणमान्यो ने श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि श्रीमति कौशल्या देवी के पति स्व. श्री ब्रिज लाल बेरी ने पूरी ज़िन्दगी कांग्रेस पार्टी की विचारधारा व देश सेवा में बतीत की, जिसमे श्रीमति कौशल्या देवी की अहम भूमिका रही है।  शोकसभा में पं गुलशन शर्मा ने मंच संचालन किया। श्रद्धांजलि सभा में सर्वप्रथम हिन्द समाचार पत्र समूह के मुख्य संपादक पदम विजय कुमार चोपड़ा, पंजाब केसरी के मैनेजिंग डायरेक्टर अविनाश चोपड़ा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, न्यूज़ लिंकर्स के सम्पादक योगेश सूरी सहित अन्य गणमान्यों द्वारा भेजा गया इस अवसर पर सांसद चरणजीत चन्नी, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, पूर्व पंजाब मंत्री अवतार हैनरी, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व सांसद सुशील रिंकू, वरिष्ठ भाजपा नेता अमरजीत सिंह अमरी, कपूरथला से विधायक राणा गुरजीत सिंह, योगाचार्य वीरेंदर शर्मा, श्री राम नवमी उत्सव कमेटी के महासचिव अवनीश अरोड़ा, राजनितिक विशेषज्ञ डा. संजीव शर्मा, जालंधर नार्थ से विधायक जुनियर अवतार हैनरी बावा, श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी के महासचिव राजेश विज, तरसेम कपूर, प्रिंस अशोक ग्रोवर, विधायक रमन अरोड़ा, विधायक परगट सिंह, विधायक मोहिंदर भगत, भाजपा जिला प्रधान सुशील शर्मा, युवा भाजपा नेता बलजीत सिंह प्रिंस, वरिष्ठ आप नेता मुकेश सेठी, आदमपुर से विधायक सुखविंदर कोटली, शाहकोट से विधायक सुखविंदर कोटली, कांग्रेसी नेता राजिंदर सिंह, राजनितिक विशेषज्ञ अजय अग्रवाल, समाज सेवक संजय सहगल, भाजपा नेता अशोक सरीन हिक्की, एम.डी सभ्रवाल, गुलशन सभ्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सदेश विज पर्व मेयर सरेश सहगल समाज सेवक युवा भाजपा नेता संजू अरोड़ा, लवी सोहल, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर, पूर्व पार्षद सुनीता रिंकू, बंटू सभ्रवाल, चड्डा बिरादरी से अतुल चड्डा, विशाल चड्ढा, विकास चड्डा, प्रिंस चड्डा, आरुष चड्डा, संदीप शर्मा, रजनीश शेंटी, अमित टोनी, राज कुमार राजू, रविंदर रवि, पाली सरीन, सुधीर घुग्गी सहित अन्य गणमान्यों ने स्व. श्रीमति कौशल्या देवी के शोक संतप्त परिवार में उनके सुपुत्र राजिंदर बेरी, पुत्र-वधू उमा बेरी, रमेश सहगल व जगदीश सहगल (पुत्री-दामाद), सुशील मल्होत्रा व राजीव मल्होत्रा (पुत्री-दामाद), अनमोल बेरी व अंशुल बेरी (पौत्र) तथा 4 दौत्र रोहित सहगल, रितेश सहगल, माणिक मल्होत्रा, प्रयास मल्होत्रा सहित अन्य परिवारिक सदस्यों के साथ गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Trident AD Trident AD
Trident AD
Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page