

जालंधर : ज़िला प्रशासन द्वारा शाहकोट में एसपीरेशनल ब्लाक प्रोगराम अधीन संपूर्णता अभियान की शुरुआत की गई और इस दौरान समागम की अध्यक्षता उप मंडल मैजिस्ट्रेट ऋषभ बांसल और आई.ए.एस. ( प्रशिक्षण अधीन) श्री सुनील ने की। यह समागम शाहकोट ब्लाक 35 अलग- अलग निर्धारित क्षेत्रों में सुधार लाने के लिए ऐसपीरेशन ब्लाक प्रोगराम का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि नीति आयोग द्वारा अगले तीन महीनों दौरान 6 विशेष पक्षों का चुनाव किया गया है। उन्होंने बताया कि इनमें जन्म से पहले की देख-भाल, हाईपरटैंशनल स्क्रीनिंग, डायबटीस स्क्रीनिंग, गर्भवती महिलाओं के लिए पौष्टिक आहार, भूमि स्वास्थ्य बीमा कार्ड और सामाजिक सुरक्षा के लिए फंड शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि इन क्षेत्रों में बढिया सुधार के लिए व्यापक ज़ोर दिया जाएगा। संपूर्णता अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई, इस उपरांत सांस्कृतिक गतिविधियों और पैनल विचार-विर्मश भी किया गया। इस मौके ऐसपीरेशनल ब्लाक फैलो, अलग- अलग विभागों के कर्मचारियों और नीति आयोग से प्रतिनिधि भी मौजूद थे जिन्होंने इस नई पहल को पूरा समर्थन दिया। संपूर्णता अभियान का मुख्य उद्देश्य शाहकोट ऐसपीरेशनल ब्लाक में स्वास्थ्य और सामाजिक मुद्दों का हल करना और ब्लाक का बनता विकास करना है।
You Might Be Interested In
- महात्मा हंस राज निर्वाण दिवस के अवसर पर एचएमवी छात्रावास में ईमानदारी की दुकान का उद्घाटन किया गया
- डिप्टी कमिश्नर ने राजस्व विभाग के काम-काज का लिया जायजा
- डीजीपी गौरव यादव ने जालंधर में अति-आधुनिक ए.एन.टी.एफ. रेंज दफ़्तर का किया उद्घाटन
- जालंधर देहात पुलिस ने 5 नशा तस्करों को हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार
- करुणा का कार्य: सेंट जोसेफ कॉन्वैंट स्कूल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हार्दिक सहायता प्रदान की
- वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए पोलिंग बूथों पर लगेगें रविवार को विशेष कैंप