पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व् प्रदेश कांग्रेस के सीनियर उप प्रधान अवतार हैनरी द्वारा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के देहांत पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। अपने शोक संदेश में हैनरी ने कहा कि सरदार प्रकाश सिंह बादल राजनीति के एक महान और दिग्गज नेता थे। उनके देहांत से देश ने एक तजुर्बेकार राजनीतिज्ञ, सच्चे राजनेता और एक अच्छा मनुष्य खो दिया है।







