यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष अपने साथियों सहित भाजपा में शामिल

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका दिया लगा, जब यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष अपने साथियों सहित भाजपा परिवार में शामिल हो गए। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पंजाब के अध्यक्ष एस. आर. लद्दड़ तथा भाजपा जिला अध्यक्ष लुधियाना रमिंदर सिंह सांगोवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हलका साहनेवाल, लुधियाना के यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष लखबीर सिंह बम्पी अपने 100 से अधिक साथियों एवं समर्थकों सहित भाजपा मे शामिल हुए। उन्होंने भाजपा परिवार में शामिल हुए नए सदस्यों को पार्टी का सिरोपा सम्मानित किया तथा भाजपा परिवार की सदस्यता दिलाई।IMG 20240319 WA0676एस. आर. लद्दड़ ने इस अवसर पर भाजपा परिवार में शामिल हुए नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा परिवार मे शामिल हुए सभी नए सदस्यों को पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जायेगा। यह सभी प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी की जन-कल्याणकारी नीतियों तथा पार्टी की देश हितैषी विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस के नेताओं के भाजपा में शामिल होने से लुधियाना जिले में भाजपा को बहुत बल मिला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने गांवों में अपना आधार बढ़ाना शुरू कर दिया है। युवाओं का आप और कांग्रेस पार्टियों से मोहभंग हो चुका है। बीजेपी ने ग्रामीण इलाकों में अपनी पैठ बना ली है और उसका वोट शेयर बड़े पैमाने पर बढ़ रहा है।

Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page