
पंजाब में मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना के लिए रजिस्ट्रेशन अब 15 अप्रैल से होगा। सीएम भगवंत मान कल 14 अप्रैल को इसका आगाज आदमपुर रैली से करेंगे। इस योजना की शुरुआत 7 जिलों मुक्तसर, रोपड़, पटियाला, संगरूर, मोगा, जालंधर, फरीदकोट से होगी।पहले चरण में इन जिलों के 9 विधानसभा क्षेत्रों मलोट, श्री आनंदपुर साहिब, सुनाम, बटाला, मोगा, पटियाला ग्रामीण, आदमपुर, दिड़बा और कोटकपूरा का चयन किया है।पहले यह सकीम 13 अप्रैल को शुरू होनी थी। लेकिन विधानसभा का स्पेशल सेशन होने की वजह से अब स्कीम शुरू करने की तारीख बदली गई।इस योजना के तहत 18 साल से ऊपर की जनरल वर्ग की महिलाओं को 1000 रुपए और SC वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपए प्रति माह मिलेंगे। 8 मार्च को बजट में योजना का ऐलान किया गया था।आंगनबाड़ी और सेवा केंद्रों में रजिस्ट्रेशन पंजाब का आधार कार्ड और वोटर कार्ड होना जरूरी है। रजिस्ट्रेशन आंगनबाड़ी और सेवा केंद्रों पर किया जाएगा, जो पूरी तरह फ्री होगा। योजना के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता लाभार्थियों के आधार से जुड़े बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे भेजी जाएगी।मौत होने पर अगली किस्त रुकेगी योजना के कार्यान्वयन और निगरानी के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाई-लेवल कमेटी का गठन किया गया है। पंजीकरण और जागरूकता के लिए सरकार ‘मोबिलाइजर’ और ‘फैसिलिटेटर’ (सुविधा प्रदाता) भी तैनात कर सकती है। यदि किसी लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है, तो पहले से दी गई सहायता राशि की वसूली नहीं की जाएगी। लेकिन अगली किस्त जारी नहीं होगी।