
पंजाब भाजपा के आफिस के बाहर ज़ोरदार बम धमाका हुआ है, ये आफिस चंडीगढ़ के सेक्टर 37 में स्थित है जहां दोपहर को आफिस के बाहर एक एक्टिवा के पास धमाका हुआ है। घटना की सूचना के बाद एसएसपी पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे हैं वहीं सीसीटीवी फुटेज खँगालीं जा रही है। भाजपा के आफिस के बाहर हुए धमाके में कई कारों के शीशे टूट गए है। भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुँच जाँच में जुट गई है। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।