कानून और संविधान से कोई भी ऊपर नहीं : चुग

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

चंडीगढ़ :  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने ईडी द्वारा शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि केजरीवाल का हाल चोर मचाए शोर वाला है। पाप का घड़ा एक दिन भरना ही था। कानून और संविधान से ऊपर कोई नहीं है उसकी पालना सभी को करनी है। भ्रष्टाचार, जालसाजी व धोखाधड़ी करने वाले संविधान, कानून तथा न्यायालय के हाथों बच नहीं सकते।चुग ने कहा कि दिल्ली सहित सारे देश को पता है कि शराब घोटाले का काला खेल अरविंद केजरीवाल तथा आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा खेला गया है। इस घोटाले के तार दिल्ली से हैदराबाद, दक्षिणी लॉबी को लाकर कैसे दिल्ली की जनता को लूटा जाए। पिछले दिनों तेलांगाना के पूर्व मुख्य्मंत्री की बेटी और एम एल सी के कविता की ईडी द्वारा हिरासत में लिया गया क्या उनकी शराब घोटाले में संलिप्तता इसी साजिश का हिस्सा है?चुग ने कहा कि शराब घोटाले के नाम पर एक नेक्सस के तहत नीति नियमों को धता बताकर चंद लोगों को आर्थिक लाभ पहुंचने और उसमें कमीशन खोरी की गई दिल्ली के तत्कालीन मुख्य सचिव की उप राज्यपाल को सौपी गईं रिर्पोट इसी और इशारा करती है।चुग ने सवाल करते हुए कहा कि किसने कमीशन बढ़ाई, किसके लिए कमीशन बढ़ाई? जब सारी एजेंसियां स्पष्ट कह रही हैं, इसके बावजूद नियमों तथा कानून को ताक पर रख कर शीशमहल में बैठे भ्रष्टाचारी आप नेताओं से यह खेल अपनी जेब भरने के लिए यह खेल खेला। इस लूट के पैसों का उपयोग आम आदमी पार्टी ने कई प्रदेशों के चुनाव को प्रभावित करने के लिए किया।चुग ने कहा कि केजरीवाल संवैधानिक पद पर हैं उन्हें जांच में सहयोग करना चाहिए था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। क्या छुपाया जा रहा है, किसके करोडों के मोबाईल तोड़े गए, पैसा कहाँ से आया? चश्मदीद जो बता रहे हैं, यह लूट का खेल और खेल को नैक्सिस बना कर किया गया।चुग ने कहा कि वंशवादी और भ्रष्टाचारी जो खुद अपने-अपने भ्रष्टाचार के मामले में कोई जमानत पर है और कोई जेल में है।जो लूट की संस्कृति जो 6 दशक तक कांग्रेस ने चलाई है, आज यह सभी एक-दूसरे को बचाने में लगे हैं। यह सभी आज खुद को केजरीवाल का मसीहा बता रहे हैं, ये सभी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। जब 2014 में प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में बीजेपी की सरकार बनी तो उन्होंने कैबिनेट में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टोलरेंस का फैसला किया था।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page