पी.एस.पी.सी.एल. के डिप्टी चीफ इंजीनियर और लाइनमैन को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू

by Sandeep Verma
0 comment
Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry
Trident AD
Trident AD

चंडीगढ़ : प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी मुहिम के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) होशियारपुर के डिवीजन रेंज ऑफिस में तैनात डिप्टी चीफ इंजीनियर हरमिंदर सिंह और लाइनमैन केवल शर्मा को 50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी लखवीर सिंह, सीनियर एक्सीक्यूटिव इंजीनियर, पी.एस.पी.सी.एल. ने मुकेरिया स्थित कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिस पर कार्रवाई की गई।उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि डिप्टी चीफ इंजीनियर ने उसे अपने कार्यालय बुलाया और 50,000 रुपये रिश्वत की मांग की, और यह राशि आरोपी लाइनमैन केवल शर्मा को सौंपने के लिए कहा।प्रवक्ता ने कहा कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, होशियारपुर यूनिट की विजिलेंस टीम ने जाल बिछा कर दोनों आरोपियों को सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page